Wednesday , 22 July 2026
Home पॉलिटिक्स Agra’s BJP worker Babita Chauhan appointed president BJP Mahila Maurcha Braj Chetra
पॉलिटिक्स

Agra’s BJP worker Babita Chauhan appointed president BJP Mahila Maurcha Braj Chetra

160

आगरालीक्स.. आगरा की भाजपा कार्यकर्ता बबिता चौहान को भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद के लिए आगरा से कई दावेदार थे, ब्रज क्षेत्र आगरा, अलीगढ मंडल सहित कई और जिले आते हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें आगरा की भाजपा नेत्री बबिता चौहान को भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा में महिला नेत्री के रूप में ​बबिता चौहान 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय हुई थी, उन्होंने एत्मादपुर विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट से चुनाव लडने की दावेदारी की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सकी। ब्रज क्षेत्र की अध्यक्ष बनाए जाने बडी उपलब्धि है। भाजपा नेत्री बबिता चौहान सांई भक्त जितेंद्र चौहान की पत्नी हैं और समाजसेवा के कार्य करने से उनकी शहर में पहचान है।
5 जुलाई को आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बजट क्लास होटल उत्कर्ष विलास में ठहरेंगे, वे पांच जुलाई को लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही सूरसदन में प्रबुदृध्जन सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए भाजपा के पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, चुनावी रणनीति और पार्टी के पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जुलाई में उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच जुलाई को आगरा आएंगे, वे ठहरने के लिए बजट क्लास होटल उत्कर्ष विलास में इंतजाम किया गया है। वे यहां ब्रज, पश्चिम और कानपुर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

टिकट को लेकर भी होगी चर्चा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के नेताओं से जमीनी हकीकत जाननेंगे, पार्टी से चुने गए सांसदों को लेकर जनता की प्रतिक्रिया और आगामी चुनाव में पुराने चेहरे या नए चेहरे उतारने पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही हर क्षेत्र के लिए अलग अलग चुनावी मुदृदे तैयार किए जाएंगे, जिससे चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच में पहुंचा जा सके।

ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
सुबह 11 बजे से ब्रज, पश्चिम और कानपुर प्रांत के लोकसभा विस्तारक की बैठक
दूसरी बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक होगी
तीसरी बैठक 10 चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक करेंगे

सूरसदन में होगा प्रबुदृध्जन सम्मेलन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष​ अमित शाह प्रबुदृध् जन सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे, यह सूरसदन में होगा। इसमें डॉक्टर, चार्टेड एकाउंटेंट, साहित्यकार, एडवोकेट सहित अन्य प्रबुदृधजन शामिल होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

पॉलिटिक्स

Agra News: Kisan Kranti Dal will field candidates for all Assembly and Lok Sabha seats…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से किसानों का बड़ा ऐलान. विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Newly appointed UP Congress in-charge Rajendra Pal Gautam visits Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम. बोले— उत्तर...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP workers donated blood on the eve of SP National President Akhilesh Yadav’s birthday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान .सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष...

error: Content is protected !!