आगरालीक्स …..देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित अन्य विवि में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी 2023 में 16.85 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है. इसमें से भी 13.99 छात्र से अधिक प्रवेश शुल्क भी जमा कर सके हैं।

इसी तरह से सीयूईटी यूजी के दूसरे संस्करण के लिए करीब 14 लाख आवेदन मिले हैं, ये पिछले साल से 41 फीसदी अधिक हैं।
सबसे ज्यादा आवेदन डीयू के लिए
सीयूईटी यूजी से स्नातक कोर्स में प्रवेश लेने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली विवि के लिए आए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा आवेदन करने वालों में यूपी के छात्र सबसे अधिक हैं।