आगरालीक्स….. आगरा में छात्र कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, भीड़ वाली जगह पर जाने वाले लोगों को संक्रमित होने का खतरा अधिक है।

आगरा में कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को कोरोना के आठ केस मिलने के बाद 23 मार्च से 8 अप्रैल तक कोरोना के 40 केस आ चुके हैं। इसमें से 11 मरीज ठीक भी हुए हैं।
बच्चों में भी संक्रमण का खतरा
सर्दी जुकाम बुखार के साथ गले में दर्द की समस्या के साथ पहुंच रहे मरीजों की जांच कराई जा रही है। इसमें कोरोना की पुष्टि हो रही है। 30 साल से कम उम्र के कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। इन्हें भी सतर्क रहने और घर से बाहर जाने पर मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है।