आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 17 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1070 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत।
आगरा में सोमवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत रिपोर्ट की गई है। इसमें से एक 12 साल की बालिका है, यह एचआईवी से पीडित थी, इसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 82 साल के बोदला निवासी मरीज की तबीयत बिगडने पर भर्ती कराया गया। इनकी भी मौत हो गई है। कोरोना पॉजिटिव 64 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के 17 नए केस, पढे किस क्षेत्र से आए केस
आगरा में सोमवार को कोरोना के 17 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1070 पहुंच गई है। 56 साल के नया ख्वासपुरा निवासी मरीज, 25 साल की शमसाबाद रोड गोपालपुरा निवासी मरीज, 43 साल के कमला नगर निवासी मरीज, 70 साल के खंदारी बाईपास निवासी मरीज, 28 साल की किरावली निवासी मरीज, 65 और 64 साल के कोरोना संदिग्ध पति पत्नी, 39 साल के छीपीटोला निवासी मरीज, 55 साल के नगला पदी निवासी, 48 साल के खेरागढ निवासी, 75 साल के आगरा फोर्ट निवासी, 54 साल के लोहामंडी निवासी, 27 साल के लोहामंडी निवासी और 56 साल की बोदला निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
12 मरीज डिस्चार्ज, 126 का चल रहा इलाज
सोमवार को कोरोना पॉजिटिव 12 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 881 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब 126 मरीजों का इलाज चल रहा है।