आगरालीक्स ..आगरा से कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं, ऐसे में रामलाल आश्रम से बुजुर्गों के लिए पूल सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट आ गई है। अच्छी खबर है, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
आगरा में कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे अधिक बुजुर्ग मरीजों को है। ऐसे में रामलाल ओल्ड एज होम में 12 जून को टीम ने स्क्रीनिंग की। इसमें से संदिग्ध 20 बुजुर्गों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। टीम ने 20 बुजुर्गों के सैंपल लिए, इन सैंपल की जांच कराई गई।
सभी की रिपोर्ट निगेटिव
राम लाल ओल्ड एज होम, सिकंदरा से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। अध्यक्ष शिवप्रसाद और डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी 20 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है, यह निगेटिव है।
4 मई को बुजुर्गों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका की पीएम कार्यालय में की गई शिकायत
राम लाल आरम के राजकुमार जैन सुशील जैन सुनील जैन संदेश जैन एडवोकेट अनुपम भारद्वाज पंकज शर्मा अरविंद शर्मा मुकेश शर्मा सुनील दीक्षित का कहना है कि कुछ लोगों ने 4 मई को आश्रम को बदनाम करने के नियत से प्रधानमंत्री कार्यालय में आश्रम की झूंठी शिकायत की थी कि यहां कोरोना का संक्रमण हो सकता है, इस मामले में डीएम प्रभु एन सिंह द्वारा जांच कराई गई, अब सैंपल भी ले लिए गए हैं, सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।