नईदिल्लीलीक्स…। जयपुर में एक परिवार के नौ लोग पॉजिटिव। द. अफ्रीका से लौटे हैं चार परिजन। एजाज के सामने भारतीय बल्लेबाज नतमस्तक। साथ में प्रमुख खबरें।
जयपुर में कोरोना से एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना संक्रमित
जयपुर में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें से चार लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं।
द. अफ्रीका से लौटी महिला ने तोड़े नियम
चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका से लौटी महिला ने होम क्वारनटीन के नियमों का उल्लंघन किया है। वह एक फाइव स्टार होटल में रहने चली गई है। महाराष्ट्र के 30 लोगों जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डा. के सुधाकर के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रान के केस सामने आने के बाद 58 लोग बेंगलुरु लौटे हैं, जिसमें से 10 विदेशियों को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका है।
चक्रवाती तूफान आज बरपा सकता है कहर
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान जवाद के आज उत्तरी आंध्रप्रदेश पहुंचने की संभावना है। तूफान से ओड़िशा और पश्चिमी बंगाल में ज्यादा असर होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन जिलों के 50 हजार से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला है। 19 जिलों के स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं। रेलवे ने भी दो दिन के लिए अपनी 95 ट्रेनों को रद्द किया है। तीनों राज्यों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।
किसानों की बैठक में आज निकल सकता है हल
संयुक्त किसान मोर्चा की आज होने वाली बैठक में कुछ समाधान निकल सकते हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि कृषि कानूनों की वापसी के बाद एमपीएस, किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों, किसानों के जब्त किए गए ट्रैक्टरों की वापसी सहित कुछ मामले हैं, जिनका हल निकलता है, तो किसान सिंघु बार्डर से हटने के बारे में विचार कर सकते हैं।
श्रीलंका में भी पाक के खिलाफ गुस्सा और शोक
पाकिस्तान के स्यालकोट में श्रीलंका के नागिरक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में श्रीलंका ने शोक और गुस्सा जाहिर किया है। प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के बेटे एवं युवा और खेल मामलों के मंत्री नमल राजपक्षे ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चरमपंथी ताकतें ऐसा करती रहेंगी तो कभी भी किसी के साथ ऐसा हो सकता है।
एजाज के सामने भारतीय बल्लेबाज नतमस्तक, सभी 10 विकेट लिए

भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल के आगे भारतीय बल्लेबाज नतमस्तक हो गए हैं। दूसरे दिन भी एजाज का कहर बरपा। भारत की पहली पारी में गिरे सभी 10 विकेटों को एजाज पटेल ने लिया है। कल उन्होंने चार विकेट लिए थे, जबकि आज छह विकेट लिए। भारतीय बल्लेबाज उनके सामने नतमस्तक नजर आए। उन्होंने कुल 47.5 ओवर में 119 रन देकर दस विकेट लिए हैं।
कुंबले के बाद भारत में एक मैच में सबसे अधिक विकेट
भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था, जिसके बाद पहला कोई विदेशी खिलाड़ी है, जो भारत में 10 विकेट एक ही पारी में चटका चुका है। अभी भारत को दूसरी पारी खेलनी है।