
मामला पुलिस के अनुसार, घटना इंदौर स्थित सीजर आर्ट नामक ब्यूटी पार्लर की है। जेंट्स पार्लर बंटी वर्मा और लेडीज पार्लर उसकी पत्नी रिंकू वर्मा का है। दोनों के खिलाफ 19 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके अनुसार सात महीने पहले उसने ब्यूटी पार्लर में नौकरी शुरू की। दो महीने पहले बंटी ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और धमकी देकर रेप करता रहा। लड़की ने उसकी पत्नी रिंकू को जब इस बारे में बताया तो रिंकू ने अपने पति और लड़की का एक और वीडियो बना लिया। वीडियो को वह वाट्सएप और इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसे पति के जेंट्स पार्लर में काम करने के लिए दबाव बनाने लगी। लड़की ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगी।
धमकी से तंग आकर लड़की ने शुक्रवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घरवालों ने जब इसका कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद घर के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
एएसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया लड़की को टॉर्चर करने में रिंकू का भाई सूरज, उसका जीजा लोकेंद्र और नौकर राज भी शामिल था। पति-पत्नी के साथ इन तीनों खिलाफ भी अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा भी लगाई है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने देर रात कस्टडी में ले लिया।
Leave a comment