Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ 22 smart cities of the country including Agra will be completely ready by next month, new identity received from hosting G-20 countries# agra news
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

22 smart cities of the country including Agra will be completely ready by next month, new identity received from hosting G-20 countries# agra news

140

आगरालीक्स…आगरा पीएम मोदी की स्मार्टसिटी बनाने की महत्वाकांक्षा पर खरा उतर रहा है। अगले माह आगरा सहित देश के 22 स्मार्ट सिटी होंगे तैयार। जानें कौन से हैं शहर

स्मार्टसिटी बनाने की कवायद 2015 से

आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद वर्ष-2015 से शुरू हो गई थी। इसके बाद से ही विकास कार्य शुरू किए गए हैं। कई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इसमें कई कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं।

आगरा जी-20 देशों की मेजबानी से नये लुक में

आगरा में जी-20 देशों के मेहमानों के लिए जो तैयारी की गई है, उससे शहर एक नये लुक में नजर आ रहा है। मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दी गई हैं, जिससे आगरा सभी की निगाह में आ गया है।

संसद में बताया- अब तक 98 हजार करोड़ खर्च

दिल्ली की एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च तक आगरा सहित 22 सिटी स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हो जाएंगे। इस संबंध में संसद में गत छह फरवरी को बताया गया कि 27 जनवरी तक 7804 प्रोजेक्टस में से 5246 प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। इन प्रोजेक्टस को पूरा करने में 98 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

वर्ष 2014 में किया गया था ऐलान

पीएम मोदी ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान किया था।

स्मार्ट सिटी से क्या मिलेंगे फायदे

इसके बाद ‘स्मार्ट सिटी योजना’ वर्ष2015 में लॉन्च हुई। स्मार्ट सिटी की कोई तय परिभाषा नहीं है लेकिन चुने गए शहरों में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाने के लिए फ़ंड देने का वादा किया था। इसमें बेहतर बिजली, पानी, सीवेज, ट्रेफिक व्यवस्था आदि शामिल हैं।

देश के स्मार्ट सिटी में शामिल होने वाले शहर आगरा, इंदौर, भोपाल, वाराणसी, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, इरोड, रांची, सालेम, सूरत, उदयपुर, विशाखापट्टनम, अहमदाबाद,  काकीनाड़,  पुणे, वेल्लोर, पींपरी, मुदरै, अमरावती और तंजावूर शामिल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!