नईदिल्लीलीक्स….बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का शुभारंभ। पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। एचएलएफटी-42 पर हनुमानजी आकर्षण का केंद्र, तूफान आ रहा है… देखें फोटो

भारत की सामर्थ्य का प्रमाण सफलताएं दे रहीं

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा आज भारत की संभावनाओं और सामर्थ्य का प्रमाण हमारी सफलताएं दे रही हैं। आकाश में गर्जना करते तेजस विमान ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता का प्रमाण है। 21वीं सदी का नया भारत अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कसर छोड़ेगा। हम कमर कस चुके हैं।
भारत की ऩई सोच का है प्रमाण

उन्होंने कहा जब कोई देश नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के साथ ढलने लगती हैं। आज का ये आयोजन भारत की नई सोच को भी प्रतिबिंबित करता है।
भारत की मजबूती का है प्रदर्शन
आज ये आयोजन केवल एक शो नहीं है, ये भारत की स्ट्रेंथ भी है और भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के स्कोप और सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी फोकस करता है।
डिफेंस के क्षेत्र में काया कल्प किया है
भारत ने बीते 8-9 साल में अपने यहां डिफेंस के क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। हम अभी इसे केवल एक शुरुआत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम वर्ष 2024-25 तक डिफेंस एक्सपोर्ट को 5 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे। भारत अब डिफेंस उत्पादक देशों में शामिल होने के लिए तेजी से कदम बढ़ाएगा।