आगरालीक्स.. आगरा कॉलेज की बीएससी की छात्रा की बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी, उसकी छह फरवरी को शादी थी, हत्या से खलबली मची हुई है। पुलिस फोर्स मामले की छानबीन में जुटा है।
आगरा के सदर क्षेत्र स्थित ओम कॉम्प्लेक्स में पोस्ट आफिस कर्मी रविन्द्र नाथ वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी कोठी में भूतल पर किराएदार पंकज सिंह का परिवार रहता है और पहली मंजिल पर रविंद्र नाथ वर्मा उनकी पत्नी ऊषा, बेटी शिवानी, भाई शिवम और सचिन रहते हैं। शिवानी आगरा कॉलेज से बीएससी कर रही है। ऊषा अपने बेटे सचिन के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने गईं थी, घर पर रविंद्र नाथ, उनकी बेटी शिवानी और बेटा शिवम था।
सुबह पांच बजे सीढियों पर मिला शव
सुबह पांच बजे पहली मंजिल की सीढियों के पास शिवानी का शव मिला, पास में ही पेपर कटर पडा हुआ था, आशंका है कि पेपर कटर से शिवानी का सिर काटा गया। खून फैला हुआ था और जूते के निशान था, पास में ही एक मोबाइल भी था। पुलिस को पडोसी के घर की छत पर खून से सने हुए जूते के निशान मिले हैं।
छह फरवरी को थी शादी
शिवानी की शादी पक्की हो चुकी थी, उसकी छह फरवरी को शादी थी, इससे पहले ही गला रेतकर हत्या से सनसनी फैली हुई है। हत्या की जानकारी होते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, कई लोगों से पूछताछ की गई है।