
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बीएड में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। भीमराव अंबेडकर विवि के 454 बीएड कॉलेजों में अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। काउंसिलिंग के लिए आईईटी, आईबीएस और दाऊदयाल वॉकेशनल संस्थान को काउंसिलिंग सेंटर बनाया गया है। इन सेंटरों पर सोमवार सुबह नौ बजे से शाम तक काउंसिलिंग होगी। को आॅर्डीनेटर डॉ मनु प्रताप के साथ ही शिक्षकों की टीम को काउंसिलिंग सेंटर पर लगाया गया है।
इस तरह होगी काउंसिलिंग
पहले दिन एक से 6500 रैंक वाले अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकें।
उन्हें काउंसिलिंग सेंटर में प्रवेश करने पर एक फाइल दी जाएगी
इस फाइल में सभी शैक्षिक दस्तावेज रखने होंगे
शैक्षिक दस्तावेजों का मैनुअल सत्यापन किया जाएगा
इसके बाद आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा,
500 रुपये काउंसिलिंग फीस और पांच हजार रुपये कॉलेज फीस का ड्राफ्ट जो वित्त अधिकारी लखनऊ विवि के नाम से देय हो जमा करना होगा।
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी पासवर्ड आ जाएगा।
इस तरह भरनी होगी कॉलेज की च्वाइस
काउंसिलिंग सेंटर पर अभ्यर्थी को ओटीपी नंबर दिया जाएगा, इस नंबर से वह इंटरनेट के माध्यम से कहीं से भी आॅनलाइन कॉलेज की च्वाइस भर सकता है
कॉलेज च्वाइस भरने के बाद बैंक में फीस जमा करने का समय दिया जाएगा, इस दौरान पफीस जमा करने पर अभ्यर्थी का संबंधित कॉलेज में प्रवेश हो जाएगा।
Leave a comment