
आपरेशन जवाहर बाग की जांच के लिए शासन की ओर से नियुक्त किए गए जांच अधिकारी अलीगढ़ कमिश्नर चंद्रकांत पांच जून को मथुरा आ रहे हैं। वह यहां घटनास्थल जवाहर बाग के निरीक्षण के अलावा इस मामले में लोगों के बयान भी लेंगे।
प्रकरण में शासन ने कमिश्नर आगरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही यह जिम्मेदारी अलीगढ़ के कमिश्नर को दे दी गई। कमिश्नर अलीगढ़ इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू करेंगे। घटना के संबंध में जानकारी देने के लिए उनसे 5 जून को पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 3:30 बजे तक मथुरा स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पर मिल सकता है।
हेमा मालिनी को रोका
भाजपा सांसद हेमा मालिनी शनिवार सुबह मथुरा पहुंची, उन्हें जवाहर बाग में जाने से पुलिस ने रोक दिया। वे शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के घर पहुंची, उनके पिता, पत्नी और बेटों से मिली, उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद वे नयति हॉस्पिटल पहुंची, वहां भर्ती पुलिस कर्मियों से उन्होंने बात की और उनकी बहादुरी के लिए हौसला बढाया। इससे पहले हेमा मालिनी ने जवाहर बाग क्लैश में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, एसओ संतोष यादव और 25 उपद्रवियों की मौत होने के बाद टिवट पर अपने फोटो पोस्ट किए थे, इस पर वे मीडिया के निशाने पर आ गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने फोटो हटा दिए, इस प्रकरण पर अपनी सफाई देते हुए लगातार टिवट किए। मथुरा की जनता को भरोसा दिलाया कि वे मथुरा में ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश कर रही हैं। मगर, कई बार परिवार के साथ समय बिताना पडता है, इसलिए वे बाहर थी।
Leave a comment