आगरालीक्स… आगरा में पेट्रोल पंप पर भीषण हादसे में में तीन कर्मचारी जिंदा जल गए, पेट्रोल पंप पर लगे साइनेज को साफ करते समय सीढी के हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से तीन कर्मचारियों जल गए, हादसे से दहशत है।
आगरा के खंदौली में शहीद धर्मवीर सिंह फिलिंग स्टेशन पर सोमवार को इंडियन आॅयल कंपनी के साइनेज को साफ करने के लिए टीम पहुंची। इसमें पांच लोग थे, सीढी लगाकर एक कर्मचारी ऊपर चढ गया, दो कर्मचारी सीढी पकडे थे। इसी बीच सीढी ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, तेज आवाज के साथ साइनेज को साफ कर रहे कर्मचारी के शरीर में आग लग गई, कोई कुछ समझ पाता दो और कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही मिनट में तीनों की मौत हो गई। हादसे में जीतू, रिंकू और विचित्र की मौत हो गई, कर्मचारी तीनों की मुरण्डा, जिला गंजम, ओडीसा के रहने वाले हैं।
ओडीसा के कम, मुंबई की कंपनी
इंडियन ओयल कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप पर साइनेज सही करने के लिए मुंबई की ग्लोसी इंटरप्राइजेज को ठेका दिया है। इस कंपनी में काम करने वाले ओडीसा और मुबई के कर्मचारी थी।
दो कर्मचारियों की बची जान
साइनेज को साफ करने का काम तीन कर्मचारी कर रहे थे, दो कर्मचारी उत्तम और पुन्ना नीचे खडे हुए थे। सीढी के हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आते ही तेज आवाज हुई, कर्मचारी के शरीर में आग लग गई, सीढी से दूर खडे होने से उत्तम और पुन्ना बच गए।
पेट्रोल पंप बंद कर भागे कर्मचारी
हादसे से दहशत फैल गई, कर्मचारी पेट्रोल पंप बंद कर भाग गए। पेट्रोल पंप पर तीन कर्मचारियों की मौत की जानकारी होते ही स्थानीय लोग पहुंच गए, पुलिस और कंपनी के अधिकारी भी आ गए। हादसे के काफी देर तक अधिकारी और लोग शवों के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। शव साइनेज के पास सीढी के नीचे डले रहे।