आगरालीक्स … आगरा में लिंग परीक्षण करते हुए रंगे हाथ पकडी गईं आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ निर्मल चोपडा की तरफ से सेशन कोर्ट में जमानत की अपील की गई, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है, मंगलवार को जमानत पर पीसीपीएनडीटी भरतपुर सेशन कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।
डॉ निर्मल चोपडा सहित चारों आरोपियों की लोअर कोर्ट ने शनिवार को जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया था, इस मामले में सोमवार को सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई, इस पर कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा।
शनिवार को डॉ निर्मल चोपडा, रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा, मेडिकल स्टोर संचालक पुष्पेंद्र सिंह और दलाल नेत्रपाल को भरतपुर पीसीपीएनडीटी कोर्ट में पेश किया गया, यहां लोअर कोर्ट में जमानत की अपील खारिज कर दी, इसके बाद 27 जुलाई तक जेल भेज दिया है।
आगरा के सदर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मल चोपडा (68 एमडी गायनी)का चोपडा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम को हॉस्पिटल में लिंग परीक्षण करने की सूचना मिली थी, शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाया। डमी गर्भवती महिला को साथ लेकर टीम ने अछनेरा निवासी दलाल नेत्रपाल 25 से संपर्क किया, उससे 30 हजार रुपये में गर्भ में लडका लडकी बताने के लिए सौदा हुआ। पीसीपीएनडीटी की टीम डमी गर्भवती को लेकर अछनेरा पहुंची, दलाल उसे अपने साथ लेकर जिला अस्पताल आ गया, यहां से मेहर टॉकीज पहुंचा। यहां उन्हें हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा अपने साथ ले गई।राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी श्री नवीन जैन ने बताया किनर्सिंग होम में डिकाय महिला की सोनोग्राफी जांच की गयी एवं चिकित्सक ने लिंग के बारे में बताया गया।
मिशन निदेशक ने बताया कि टीम ने इशारा पाकर दबिश देकर चिकित्सक डॉ निर्मल चोपडा सहित दलाल, नेत्रपाल, पुष्पेंद्र ठाकुर और रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया साथ ही डिकाय गर्भवती महिला से लिये हुए 30 हजार रुपये के हु-ब-हु नोट भी बरामद कर लिये। उन्होंने बताया कि पीबीआई थाने में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपियों को पीसीपीएनडीटी कोर्ट भरतपुर में पेश किया जायेगा। उन्होंने आगरा के डीएम गौरव दयाल, पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश चंद दुबे एवं चिकित्सा विभाग के श्री भारती व उनकी टीम का डिकाय कार्यवाही में सहयोग करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया है। दल का यह इन्टर स्टेट 18वां एवं उत्तरप्रदेश राज्य में सातवां डिकाय आपरेशन है। साथ ही यह इस वर्ष की 24वीं कार्यवाही है।