आगरालीक्स.. आगरा में दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस से तीन की मौत।
सैंया के गांव सोरा में हाकिम का कुआं है, उसकी सफाई करने के लिए रविवार सुबह आठ बजे हाकिम का बेटा 20 वर्षीय भोलू कुए की सफाई करने के लिए गया, वह अपने साथ घर के पास में रहने वाले 18 वर्षीय पप्पू और 19 वर्षीय लखन को साथ ले गया। नौ बजे भोलू के घरवाले कुआ पर पहुंचे लेकिन तीनों में से कोई दिखाई नहीं दिया, कुएं में झांककर देखा तो तीनों नीचे पडे हुए थे, करीब दो घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला गया। सीओ खेरागढ़ का मीडिया से कहना है कि तीनों युवक एक के बाद एक कुएं में गए। जहरीली गैस से मौत की आशंका है।
मीथेन गैस से मौत की आशंका
कुए की सफाई करने के लिए पहले एक युवक उतरा, कुआ बंद था, इसलिए आशंका है कि कुएं में मीथेन गैस बन गई, यह गैस इतनी जहरीली होती है कि सांस के माध्यम से शरीर में पहुंचने के बाद बेहोश हो जाते हैं, शरीर निढाल हो जाता है। इसके चलते ही तीनों की मौत की आशंका जताई जा रही है, पुलिस जांच में जुटी है।