आगरा में पुलिस फोर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग की बडी कार्रवाई, तीन हॉस्पिटल सील
आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस फोर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग की बडी कार्रवाई, तीन हॉस्पिटल सील, इन हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को यमुना पार में एक के बाद एक तीन हॉस्पिटल में छापे मारे। टीम को हरीश सनराइज हॉस्पिटल में नौ मरीज मिले, हॉस्पिटल का लाइसेंस नहीं था और कमरों में हॉस्पिटल चल रहा था। हॉस्पिटल संचालक मुरारी लाल नहीं मिला, यहां भर्ती गंभीर मरीजों को दूसरी जगह भर्ती कराने के बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने कैला देवी हॉस्पिटल कालिंदी विहार में छापा मारा, टीम को देखकर संचालक भाग खडा हुआ। हॉस्पिटल का पंजीकरण था लेकिन नवीनीकरण नहीं हुआ था। टीम ने इसे भी सील कर दिया। इसके बाद टीम ने शिव हॉस्पिटल में छापा मारा, इसका पंजीकरण नहीं था और तीन मरीज भर्ती थे। इन मरीजों के आॅपरेशन किए गए थे। एसीएमओ डॉ अजय कपूर ने बताया कि तीनों हॉस्पिटल को सील कर दिया है और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
