Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स 3 kiled in accident at Agra Lucknow expressway, DVVNL MD SK Verma Injured
बिगलीक्स

3 kiled in accident at Agra Lucknow expressway, DVVNL MD SK Verma Injured

198

आगरालीक्स… आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में डीवीवीएनएल के एमडी एसके वर्मा घायल हो गए, जबकि एक अन्य हादसे में स्विफ्ट डिजायर के पलटने से तीन की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए हैं।
मंगलवार को आगरा के डीवीवीएनएल के एमडी एसके वर्मा लखनऊ मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के पास उनकी उनकी इनोवा गाडी का एक्सल टूट गया, इससे गाडी का पहिया निकल गया, हादसे में एमडी एसके वर्मा के मामूली चोट आई है, गाडी में उनके ड्राइवर और गनर साथ थे।
उधर, मंगलवार शाम को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मटसेना के पास स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में औरेया निवासी वीरेंद्र यादव उनकी बेटी सहित तीन की मौत हो गई, ये सभी दिल्ली जा रहे थे।

31 जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई, कार को युवती चला रही थी। एक अन्य हादसे में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भतीजे एक्सीडेंट में गंभीर घायल।

सोमवार को नोएडा से आगरा की तरफ कार जा रही थी। कार को युवती चला रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 86, सुरीर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा रही कार से जा टकराई। हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं।

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भतीजे का एक्सीडेंट
सोमवार रात को मथुरा के जिला पंचायत सदस्य व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भतीजे विवेक चौधरी को छाता पर सेंट्रो कार से टक्कर मार दी, हादसे में गंभीर घायल विवेक चौधरी को दिल्ली रेफर किया गया है।
15 जून को हुआ एक्सीडेंट
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित स्विफ्ट कार पलट गई, हादसे में आर्मी आफीसर की पत्नी की मौत हो गई, आर्मी आफीसर विनय पटेल, उनके साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे भी घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आर्मी आफीसर विनय पटेल पत्नी शशि पटेल साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे के साथ स्विफ्ट कार से आगरा से अमृतसर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना बलदेव क्षेत्र के एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 128 पर गुरुवार की सुबह 8.30 बजे आगरा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ आकर पलट गई। कार सवार दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को आगरा के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस एवं जेपी ग्रुप ने एंबुलेंस से आगरा के आर्मी अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि अमृतसर निवासी आर्मी आफीसर की पत्नी शशि पटेल की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में आर्मी आफीसर विनय पटेल पत्नी शशि पटले, साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे घायल हुए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!