आगरालीक्स.. आगरा में सीएमओ की नियुक्ति कर दी गई है, डॉ बीएस यादव को हटाने के बाद डॉ मुकेश कुमार वत्स को आगरा का सीएमओ बनाया गया है। डॉ मुकेश कुमार वत्स बुलंदशहर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी हैं।
सपा सरकार में डॉ बीएस यादव आगर के सीएमओ रहे थे, भाजपा सरकार आने के बाद डॉ बीएस यादव को सीएमओ के पद से हटा कर पुलिस लाइन आगरा में कंसल्टेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ शेर सिंह को सीएमओ का चार्ज सौंपा था। मंगलवार को 20 सीएमओ की नियुक्ति की गई है। इसमें आगरा के सीएमओ डॉ मुकेश कुमार वत्स को बनाया गया है।
सीएमओ के तबादले
डॉ रतन कुमार-सीएमओ सिद्धार्थनगर
अजय अग्रवाल-सीएमओ एटा
मुकेश कुमार वत्स-सीएमओ आगरा
अवधेश कुमार-सीएमओ औरैया
सत्य प्रकाश सिंह-सीएमओ सोनभद्र
श्रीकृष्ण गोपाल-सीएमओ अम्बेडकरनगर
अरविंद गुप्ता-सीएमओ मैनपुरी
अशोक शुक्ला-सीएमओ कानपुर नगर
रीता दूबे-सीएमएस प्रतापगढ़ बनाई गई
रमेश चंद्र शर्मा-सीएमओ महराजगंज
राज कुमार नय्यर-सीएमओ प्रतापगढ़
रामवीर सिंह-सीएमएस हरदोई
राम निवास-सीएमओ देवरिया
शरद कुमार-सीएमओ मथुरा बने
