आगरालीक्स… आगरा में 75 वर्षीय रिटायर शिक्षिका के हौसले को सल्यूट, इन्होंने बैंक के बाहर बैग लूटकर भागती दो चोरों को पकड लिया, उन्होंने शोर मचाया, स्थानीय लोग आ गए और दो महिला चोरों को पकड लिया गया।
मंगलवार को आगरा में सेंट्रल बैंक, जयपुर हाउस में रिटायर टीचर उर्मिला सारस्वत बैंक से कैश निकालने आई थी, 11 हजार बैंक से निकालने के बाद उन्होंने अपने पर्स में रख लिए। वे बैंक से बाहर निकली, वहां दो महिलाएं खडी थी, उनसे बातें करने लगी, एक महिला ने उनके बैग में कट लगा दिया, उर्मिला को शक हो गया, उन्होंने बैग देखा तो उसमें कट था। इसके बाद शोर मचा दिया, स्थानीय लोग आ गए, उनकी मदद से दोनों महिलाओं को पकड लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।