
इंटरनेट फोटो
बल्केश्वर निवासी छोटेलाल अपने भाई गीतम सिंह, रिश्तेदार भारत के साथ आई 10 गाडी से अपने रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के लिए बाह जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर में वे बल्केश्वर से आई 10 गाडी से निकले। बसई अरेला के पास गाडी का टायर फट गया। इससे गाडी अनियंत्रित होकर कई पलटे खाती हुई पेड से टकरा गई। भीषण हादसे में सगे भाई छोटेलाल और गीतम सिंह उम्र 70 से 75 साल और रिश्तेदार भारत 35 साल की मौत हो गई।
मचा कोहराम
बमुश्किल से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका, उन्हें लेकर स्थानीय लोग एसएन इमरजेंसी पहुंचे। यहां तीनों की मौत हो चुकी थी,एक साथ तीन मौतों से घर में कोहराम मचा हुआ है।
Leave a comment