
केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया विवि के पालीवाल परिसर स्थित केएमआई में शिक्षक हैं, मंत्री बनने के बाद से उन्होंने अवकाश ले रखा है। उनका आवास विवि के खंदारी परिसर में है, एनएसयूआई कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी में अवैध कब्जों के बारे में मेल करने के लिए कहा है, जिससे लोगों का अवैध कब्जा मुक्त कराया जा सके। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर में
एनएसयूआई कार्यकर्ता विवि के खंदारी परिसर पहुंच गए और केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के आवास को अवैध कब्जा बताते हुए हटाने की मांग के लिए अपने लैपटॉप से अमित शाह को मेल कर रहे थे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री की बेटी सारा 12 साल को गाडी से लेकर ड्राइवर खंदारी परिसर के गेट पर पहुंचा, वहां कार्यकर्ताओं ने बीएड काउंसिलिंग के चलते गाडियों पर प्रतिबंध होने के चलते गेट नहीं खुलने दिया, इसे लेकर ड्राइवर विजेंद्र से नोकझोंक हुई। गाडी में बैठी केंद्रीय मंत्री की बेटी सारा रोने लगी, इसकी जानकारी होने पर उनके आवास से पांच छह गाडी में समर्थक आ गए और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को सडक पर दौडा दौडा कर पीटा। उन्होंने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की जमकर धुनाई लगाई, उन्हें दौडा दौडा कर पीटा। कुछ कार्यकर्ताओं को वे अपने साथ पकड कर ले गए।
छात्र संघ अध्यक्ष पर भी मुकदमा
थाना न्यू आगरा में राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह, मनीष गौतम, छात्र संघ अध्यक्ष क्रष्ण मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित 11 लोग नामदज दिए गए हैं। इनके खिलाफ बलवा, मारपीट और रास्ता अविरुदृध करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Leave a comment