आगरालीक्स …आगरा के संजय प्लेस में पार्किंग का मामला तूल पकडता जा रहा है, व्यापारियों ने विरोध किया, दबंगों ने पार्किंग शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।
आगरा के संजय प्लेस में पार्किंग शुल्क वसूली के विरोध में पांच नवंबर को बाजार बंद रखा था। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने पार्किंग विवाद में कोर्ट का निर्णय आने तक कोई शुल्क न वसूलने का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह तक ठीक चला। दो दिन से कई जगह फिर से पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायत व्यापारियों को मिल रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को रमन टावर में कुछ युवक हाथ में पर्ची लेकर खड़े थे। इसके बाद व्यापारियों को मारुति प्लाजा में भी पार्किंग शुल्क वसूलने की सूचना मिली। व्यापारियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने शुल्क वसूलने वालों से आदेश की कॉपी मांगी। विरोध के चलते ठेकेदार चला गया। रविवार को फिर कई ब्लॉक में ठेकेदार के कर्मचारी पार्किंग शुल्क वसूलते दिखे। आश्वासन के बाद भी पार्किंग शुल्क वसूलने से व्यापारियों में आक्रोश है। संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। इस मामले में 19 नवंबर को कोर्ट में तारीख है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।