आगरालीक्स…आगरा में सूरसदन पर बवाल, पुलिस पर पथराव. एक्सीडेंट में मौत के बाद लोगों ने लगाया था जाम
आगरा में मंगलवार को सूरसदन पर जमकर हंगामा और बवाल देखने के मिला. एक्सीडेंट में मौत के बाद लोगों ने यहां शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोग बहस करने लगे जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया. कुछ देर में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. इसके बाद सभी को वहां से खदेड़ा गया.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक जून को हादसा हुआ था जिसमें मौत हो गई थी जबकि दूसरे की हालत नाजुक थी. उसका इलाज चल रहा थाल लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई. इससे आहत परिजनों ने नगर निगम के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया जिससे यातायात व्यवस्था चौपट हो गई और जाम लग गया. हंगामे की सूचना पर यहां पुलिस पहुंची.