आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना बेकाबू होने पर सख्ती की गई है, पुलिस प्रशासन की टीम ने मास्क ना पहनने पर 39 चालान किए, 500 रुपये का जुर्माना वसूला।
आगरा में 13 सितंबर को कोरोना के 109 नए केस आए हैं, एक मरीज की मौत हुई है। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 796 पहुंच गई है। कोरोना के केस बढने के बाद भी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सख्ती की गई है, पुलिस और प्रशासन की टीम निरीक्षण कर रही है, मास्क ना पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं। रविवार को 39 लोगों के चालान किए गए। मास्क ना पहनने पर 500 रुपये के चालान किए जा रहे हैं। दुकानदार के मास्क ना पहनने पर 24 घंटे के लिए दुकान बंद करने की चेतावनी दी जा रही है।