आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 30 नए मामले आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 134 पहुंच गई है। आगरा में अभी तक सबसे ज्यादा 30 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 14 फतेहपुर सीकरी के कोरोना संक्रमित युवक के परिजन और उससे जुडे हुए हैं।
फतेहपुर सीकरी के 14 कोरोना संक्रमित
आगरा के फतेहपुर सीकरी के 25 साल के युवक में मथुरा के अस्पताल में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद युवक के परिजनों के सैंपल जांच को भेजे गए। इसमें युवक के परिजन और उसके संपर्क में आने वाले लोग हैं, इनमें से 14 में कोरोना पॉजिटिव आया है।
जमात से जुडे हुए 60 से अधिक
आगरा में 134 कोरोना संक्रमित हैं। इसमें से 60 से अधिक कोरोना संक्रमित जमात से जुडे हुए हैं।
यूपी में सबसे ज्यादा आगरा से 2264 सैंपल
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढने का एक बडा कारण भगवान टॉकीज के पास बाइपास स्थित हॉस्पिटल से जुडे 16 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब फतेहपुर सीकरी के कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए 14 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है।