Friday , 7 November 2025
Home agraleaks 4 dead in road accident on Yamuna Express Way at Mathura
agraleaksहॉट न्यूज़

4 dead in road accident on Yamuna Express Way at Mathura

acc
आगरालीक्स….. यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली में एक समाचार पत्र संस्थान में कार्यरत चार लोग अपने साथी की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने रविवार रात स्विफ्ट कार संख्या डीएल 9सी क्यूएस 1379 से लखनऊ जा रहे थे। नौहझील क्षेत्र के माइलस्टोन संख्या 85 के पास रात करीब एक बजे बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटकर दूसरी लेन की कार से जा भिड़ी। मौके पर पहुंची एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस से घायलों को वृंदावन के सौ शैय्या हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी कार टाटा एरिया के घायल तीन लोग नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी हालात सामान्य है।

उधर, सोमवार सुबह लगभग आठ बजे आगरा से नोएडा जा रही होंडा अमेज संख्या यूपी 78 सीएम 0005 नौझील क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इसमें सवार किदवई नगर, मिक्की हाउस कानपुर निवासी विकास राजपाल ¨सह और मिनाज गंभीर घायल हो गए। नोएडा के अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

दिल्ली के मृतक : उमेश कुमार सिंह (35) निवासी ए-419 जीडी कॉलोनी मयूर विहार फेज थर्ड दिल्ली मूल निवासी बलिया, मनोज कुमार सिंह (27) निवासी बी, 593 गणेश नगर शकरपुर दिल्ली, दिव्यांशु (23) निवासी 192 संजय नगर, अकाथा रोड बनारस और हाल निवासी सीआर ब्लॉक लक्ष्मीनगर दिल्ली, नकुल शुक्ला (33) अंबेडकर विहार की गली नंबर सात लौहरीपुर दिल्ली।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

agraleaks

Agra News: The proclamation of ‘Janata Raja’ resonated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गूंजा ‘जाणता राजा’ का उद्घोष: कोविंद ने की तारीफ, 200...

agraleaks

Agra News: Shri Ram’s coronation took place in Agra with a grand aarti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाआरती के साथ हुआ श्रीराम का राजतिलक. जगह-जगह हुआ सोभायात्रा...

error: Content is protected !!