आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के 48 केस आने के बाद कोरोना के एपिसेंटर चिन्हित किए गए हैं, यहां सबसे ज्यादा केस हैं, इन्हें सील कर दिया है। पढे कोरोना के एपिसेंटर
आगरा में पिछले तीन दिनों में कोरोना के 36 केस आ चुके हैं। इसमें से 31 जमाती और उनके संपर्क में आए लोग हैं, ये मस्जिद से पकडे गए थे, कुछ बस्तियों से चिन्हित किए गए हैं। आगरा के आजमपाडा स्थित अल्लाह वाली मस्जिद में गाजीपुर के चार पुरुष और चार महिलाओं की जमात आई थी। इनमें से दो में कोरोना की पुष्टि हुई है, मंटोला के रंगरेज टीला स्थित अजमेरी मस्जिद में शामली से पांच पुरुष और पांच महिलाओं की जमात आई थी। इनमें से पांच में पुष्टि हुई है।
जीवनीमंडी के चार केस, घटिया का एक केस
क्रष्णा कॉलोनी से कोरोना के चार केस आ चुके हैं, यहां हलवाई का काम करने वाला युवक लॉक डाउन से पहले आगरा लौटा था, इसके बाद कोरोना का संक्रमण फैला है। वहीं, घटिया आजम खां में 45 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, यह युवक दिल्ली शादी समारोह में शामिल हुआ था।
कोरोना के एपिसेंटर किए गए सील
क्रष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी
आजमपाडा स्थित अल्लाह वाली मस्जिद के आस पास की बस्तियां
मंटोला के रंगरेज टीला स्थित अजमेरी मस्जिद के आस पास की बस्तियां
कोतवाली में हबीबुल्ला मस्जिद के पास की बस्तियां
जगदीशपुरा में मघटई मस्जिद के आस पास की बस्ती
ताजगंज में मदीना मस्जिद के आस पास की बस्ती
पक्की सराय नाई की मंडी में मस्जिद के आस पास की बस्ती
हरीपर्वत की तांतवाली मस्जिद के आस पास वजीरपुरा सहित अन्य बस्ती