आगरालीक्स ……..

नवरात्रे पर कासगंज के गंजडुडवारा स्थित बांसी गांव के लोग बेलौन बुलंदशहर ट्रेक्टर ट्रॉली से देवी मां के दर्शन करने जा रहे थे। अलीगढ के अतरौली तहसील की साकरा नदीं से गुजरते सडक खराब होने पर ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे से ट्रॉली में बैठे 40 लोग नहर में पफंस गए। हादसे की आवाज और चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ लोग तैरतकर नदी से बाहर निकल आए, 20 लोगों को पुुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला, इसमें से कई की हालत गंभीर है। नहर से पांच शव निकाले गए हैं। इसमें भूरे, मुन्नी, नानू सहित पांच की मौत हो गई है। बचाव कार्य चल रहा है।
Leave a comment