आगरालीक्स…. आगरा में भीषण हादसे में 5 की मौत हो गई, 15 लोग गंभीर घायल हैं, टैंकर और ट्रैक्टर में हुई भिडंत के बाद आग लग गई, आग की लपटों से कई लोग झुलस गए।
अवागढ़ में गांव सिकरारी, नगला रूपी, नगला धारू टिकाथर, नगला केसरी, खटौटा और निगोह के गुरुवार की शाम पांच बजे गोवर्धन परिक्रमा को दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से रवाना हुए थे। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में 60 और दूसरी में 55 लोग थे। इनमें 16 बच्चे और 30 महिलाएं भी शामिल थीं। रात नौ बजे खाना खाने को ग्रामीणों ने आगरा-मथुरा हाईवे स्थित वैष्णवी ढाबे के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रुक ही पाई थी कि आगरा की ओर से आते पेट्रोल टैंकर ने पीछे सें टक्कर मार दी। टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके केबिन में आग लग गई। दुर्घटना होती ही चालक फरार हो गया, जबकि क्लीनर ग्रामीणों को बचाने के प्रयास एक्सीलेटर कम करने में लगा रहा, औरं केबिन में ही जिंदा जल गया। ट्रॉली में सवार 4 ग्रामीणों की भी मौत हो गई, इसमें दो भूप सिंह और धर्मेद्र हैं।
ग्रामीणों ने जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दोनों के आने में समय लगाया तो भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस आई तो उस पर पथराव कर दिया। सिकंदरा थाने से पहुंचे पुलिस बल ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
इमरजेंसी पर पहुंचा पुलिस फोर्स
कई लोगों की मौत की सूचना पर इमरजेंसी में डॉक्टर बुला लिए गए, बडी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गए। रात सवा 10 बजे एंबुलेंस चार लोगों को लेकर पहुंची, इसमें से तीन की मौत हो चुकी थी जबकि एक महिला घायल है।
हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद आगरा दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लग गया, दोनों तरफ वाहन फंस गए। टैंकर और ट्रॉली को क्रेन से हटाया गया, रात 11 .30 बजे हाईवे खुल सका।