आगरालीक्स…यमुना में मूर्ति विसर्जन करने पर 50 हजार का जुर्माना. गणेशोत्सव और दुर्गा उत्सव को लेकर दिल्ली में सख्त दिशा निर्देश.
19 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा और कुछ ही समय बाद शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे. गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव को लोग भव्यता से मनाते हैं और अपने घर पर भगवान गणपति और मां दुर्गा की स्थापना करते हैं. अनंत चतुर्दशी को जहां गणेश प्रतिमा को विसर्जन किया जाता है तो वहीं नवरात्रि के अंतिम दिन दुर्गा मां का विसर्जन किया जाता है. दिल्ली और आगरा में श्रद्धालु यमुना नदी में मूर्तियों का विसर्जन करते हैं लेकिन दिल्ली में इस बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर सख्त नियम जारी किए गए हैं.
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं. अगर किसी ने यमुना में मूर्ति विसर्जन किया तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. गाइडलाइंस में डीपीसीसी ने साफ किया है कि नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के 2019 व 2021 में जारी आदेश के अनुसार गंगा और उसकी सहायक नदियों में मूर्ति विसर्जन करने पर 50 हजार रुपये का पर्यावरण क्षति शुल्क लगाया जाएगा.