आगरालीक्स.. आगरा में 5 वीं पीढ़ी की होंडा सिटी हेरिटेज होंडा, आगरा मथुरा रोड, बेस्ट प्राइज के सामने लांच की गई, होंडा सिटी का पेट्रोल के साथ ही डीजल वर्जन लांच किया गया।
आगरा में बुधवार को हेरिटेज होंडा, आगरा मथुरा रोड, बेस्ट प्राइज के सामने बहु प्रतीक्षित 5 वीं पीढ़ी की होंडा सिटी कार का अनावरण एडीजे उमाकांत जिंदल, उमेश कंसल, शशि कंसल, प्रतीक बंसल और आशुतोष बंसल द्वारा किया गया। इस दौरान राजीव कंसल संजीव कंसल, अमित कंसल, अभय कंसल, शिवांक कंसल, ऋषभ कंसल, विभोर कंसल, दर्श कंसल, तनव कंसल के साथ ही कंसल परिवार और शहरवासी मौजूद रहे।
5 वीं पीढ़ी की होंडा सिटी इसलिए है अलग
5वीं पीढ़ी की सिटी अपने सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी सेडान है
अलेक्सा रिमोट के साथ आने वाली ये भारत की पहली कनेक्टेड कार है
कार को टेलीमेटिक्स कंट्रोल यूनिट (टीसीयू) के साथ होंडा कनेक्ट की 5 साल के फ्री सब्सक्रिप्शन और 32 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स के साथ पेश किया गया है
कार में बीएस-6 पॉवरट्रेन- VTC के साथ नया 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन और भारत के लिए विशेष रूप से 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन तैयार किया गया है.
इसमें ASEAN N-CAP 5 स्टार समकक्ष रेटिंग है.
कार में फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स जैसे फुल एलईडी हेडलैम्प्स, जेड-शेप्ड रैप-एराउंड एलईडी टेल लैम्प, जी-मीटर के साथ 17.7 सेमी एचडी फुल कलर टीएफटी मीटर, लेनवॉच कैमरा, एगाइल हैंडलिं असिस्ट (एएचए) के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट (वीएसए) और बहुत कुछ शामिल है

ये हैं रेट
सिटी पेट्रोल एक्स शोरूम 10,89,900 रुपये से शुरू
सिटी डीजल एक्स शोरूम 12,39,900 रुपये से शुरू