आगरालीक्स… आगरा में दिन भर एसएसपी बदलने जाने की चर्चाओं के बीच रात को यूपी के छह आईपीएस का तबादला हो गया। आगरा रीजन के एक जिले के एसएसपी सहित चार जिलों के एसएसपी बदल गए हैं।
शनिवार सुबह से ही आगरा के एसएसपी अमित पाठक को लखनऊ का एसएसपी बनाए जाने की चर्चाएं चल रही थी, दोपहर बाद चर्चाओं पर विराम लग गया। वहीं, रात को यूपी के छह आईपीएस के तबादलों की सूची भी जारी हो गई। इसमें पफीरोजाबाद के एसएसपी राहुल यादवेंदु को सेनानायक पीएससी सीतापुर बनाया गया है। उनकी जगह एसएसपी भदोही सचिंद्र पटेक को फीरोजाबाद का एसएसपी बनाया गया है।
इनके हुए तबादले
सचिन्द्र पटेल-पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद
कलानिधि नेथानी-एसएसपी लखनऊ
राहुल यादवेंदु-सेनानायक पीएसी सीतापुर
दीपक कुमार-41वी वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद
मुनिराज -एसएसपी बरेली
राजेश यस-पुलिस अधीक्षक, भदोई
