आगरालीक्स.. आगरा में पतंजलि दूध बिस्किट में डिटर्जेंट मिले होने की शिकायत पर एफएसडीए की टीम स्टोर पर पहुंच गई और पतंजलि दूध बिस्किट के सैंपल लिए। इसके साथ ही एफएसडीए की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय कोलरा कला की कैंटीन से 75 किलो सूजी, आटा और बेसन नष्ट करा दिया। सांभर और सब्जी के सैंपल लिए हैं, कैंटीन में सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी श्वेता सैनी ने बताया कि शनिवार को ग्राहक ने कुमार पतंजलि स्टोर, सदर से पतंजलि दूध बिस्किट खरीदा, बिस्किट में डिटर्जेंट की स्मैल आ रही थी, उसने एफएसडीए के व्हाटस एप नंबर पर शिकायत कर दी। इसके बाद टीम पहुंच गई और कुमार पतंजलि स्टोर, सदर बाजार से पतंजलि दूध बिस्किट के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए।
नवोदय विद्यालय में गंदगी में खाना
शासन के निर्देश पर एफएसडीए की दूसरी टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलारा कला में छापा मारा, टीम को कैंटीन में गंदगी में खाना बनाते हुए कर्मचारी मिले। नवोदय विद्यालय की कैंटीन से टीम ने सांभर और सब्जी के सैंपल लेकर लखनऊ भेजे हैं। इसके साथ ही 25 किलो सूजी, 20 किलो आटा, 30 किलो बेसन को नष्ट करा दिया। कैंटीन में सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
हॉस्पिटल और स्कूल की कैंटीन की जांच
टीम ने हॉस्पिटल और कैंटीन की जांच की। नेमिनाथ हॉस्पिटल, देव टेक्निकल कॉलेज में कैंटीन में सफाई रखने के लिए कहा, इसके बाद टीम ने कस्तूबरा विद्यालय में बच्चे, शिक्षक और कर्मचारियों को जागरूक किया।