Friday , 5 December 2025
Home agraleaks 631 castes would not get reservation if amendments were not brought: Virendra
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्स

631 castes would not get reservation if amendments were not brought: Virendra

नईदिल्लीलीक्स(11th August 2021 )… ओबीसी आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक आज राज्यसभा में पेश। भावुक हुए सभापति एम. वैंकेया नायडू। कहा, मैं रात भर सो नहीं पाया।

राज्यसभा में पेश किया गया
लोकसभा में मंगलवार को पारित ओबीसी आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक आज राज्यसभा में पेश किया गया। जबकि लोकसभा अनिश्चितकाल को स्थगित कर दी गई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू करते हुए बताया कि यह विधेयक राज्यों को ओबीसी सूची तैयार करने का अधिकार देने के​ लिए लाया गया है।

संशोधन न लाते तो 631 जातियों को आरक्षण नहीं मिलता
उन्होंने कहा कि यदि राज्यों की सूची को समाप्त कर दिया जाता है तो करीब 631 जातियों को शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और नियुक्तियों में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता। इस बीच विपक्ष ने संशोधन विधेयक पर चर्चा का समय बढ़ाने की मांग की। विपक्ष की मांग पर राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा का समय बढ़ाकर चार घंटे कर दिया गया।

भावुक हुए सभापति
राज्यसभा के अध्यक्ष एम वैंकेया नायडू ने सदन में विपक्ष के हंगामे पर अफसोस जताया। जिस वक्त श्री नायडू भावुक होकर अपना दुख व्यक्त कर रहे थे, विपक्षी सांसदों का हंगामा और नारेबाजी जारी रही। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों के व्यवहार से वह रात भर सो नहीं पाए।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Four Exam Center cancel, New Center list#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में सामूहि​क नकल...

बिगलीक्स

Agra News: Woman complaint against Businessman#Agra

आगरालीक्स आगरा में युवती ने कारोबारी पर शादी का झांसा देकर शोषण...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Temperature @ 8.3 Degree, Today Forecast#Agra

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 8.3...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 5th December 2025#Agra

आगरालीक्स….Agra News: 5 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पुतिन ने कहा, किसी...

error: Content is protected !!