आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 18 केस आने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या बढकर 65 हो गई है, इन्हें सील कर दिया है, जहां कोरोना केस मिले हैं, उसके 250 मीटर के दायरे में बल्लियां लगाकर बंद कर दिया है।
आगरा में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत रिकॉर्ड की गई है। एक मरीज 75 साल की महिला मरीज हैं, इन्हें सांस लेने में परेशानी थी, मौत हो गई। 48 साल और 52 साल के लोहामंडी निवासी कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है, तीन मौत से 67 मौत हो चुकी हैं।
आगरा में मंगलवार को कोरोना के 18 नए केस आए हैं।
एमबीबीएस छात्र, सदर के शोरूम पर कार्यरत युवती पॉजिटिव
लोहामंडी निवासी 27 साल के एमबीबीएस छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ये मेरठ के एक कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं, लॉक डाउन में अपने घर आ गए थे। संजय प्लेस स्थित एक कार्यालय में संविदा पर कार्यरत 25 साल की शाहगंज निवासी युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 26 साल के पिनाहट निवासी युवक, 22 साल की सदर के एक शोरूम पर कार्यरत युवती, 56 साल के न्यू आगरा निवासी, 38 साल के बोदला निवासी, 77 साल के शाहगंज निवासी 63 साल के कलाल खेरिया निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
40 साल की लोहामंडी निवासी महिला मरीज, 60 साल के टेढी बगिया निवासी मरीज, 34 साल के वेस्ट अर्जुन नगर निवासी मरीज, 66 साल के मलपुरा निवासी मरीज, 34 साल की दहतोरा निवासी मरीज, 52 साल के बिचपुरी निवासी मरीज, 37 साल के शमसाबाद रोड निवासी मरीज, 50 साल के लॉयर्स कॉलोनी निवासी मरीज और 57 साल के न्यू आगरा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
139 मरीजों का चल रहा इलाज, 67 की मौत
कोरोना पॉजिटिव 2 मरीजों की छुटटी कर दी गई, 883 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। एसएन और हिंदुस्तान कॉलेज में 139 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को तीन और मौत दर्ज की गई हैं, आगरा में कोरोना पॉजिटिव 67 की मौत हो चुकी है।