Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स 724 businessman declare Rs 687 crore undisclosed income to Income Tax Agra
बिगलीक्स

724 businessman declare Rs 687 crore undisclosed income to Income Tax Agra

190

आगरालीक्स ….आगरा के आयकर विभाग में 724 लोगों ने 687 करोड का काला धन डिक्लेयर किया है। इस पर तीन किश्तों में टैक्स जमा कराया जा सकता है, यह काला धन आय में शामिल हो जाएगा। इसके लिए शुक्रवार 12 बजे तक आयकर भवन आगरा के काउंटर खुले, अंतिम दिन 150 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराए गए।
काले धन को सामने लाने के लिए आयकर विभाग ने जून से सितंबर तक आय घोषणा योजना चलाई, जिसमें आगरा क्षेत्र के आगरा, फीरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, मथुरा, इटावा, औरैया जिलों के 724 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर 687 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया है। 30 सितंबर की रात 12 बजे तक आयकर विभाग ने काउंटर खोले थे, जिसका उन्हें फायदा भी मिला।
आखिरी दिन 150 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराए गए। ऑनलाइन और मैनुअल रजिस्ट्रेशन कराने वालों की तादात लगभग बराबर रही। प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के नेतृत्व में रात तक अधिकारियों की टीम आफिस में ही मौजूद रही। जिन लोगों ने आय घोषणा योजना में रजिस्ट्रेशन कर यह खुलासा किया है, उन्हें अब तीन किश्तों में रकम जमा कराने की सुविधा मिलेगी।

bloom 2
अंतिम दिन हुए 150 रजिस्ट्रेशन

आय घोषणा योजना (आईडीएस-2016) के तहत काले धन को डिक्लेयर करने का मौका दिया गया था। आयकर विभाग आयकर में शुक्रवार रात 12 बजे तक काउंटर खुले रहे और कारोबारियों ने रजिस्ट्रेशन कराए। आय डिक्लेयर करने वाले कारोबारियों को किश्तों में टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है।
प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देशन में 30 सितंबर को आय घोषणा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हुए। संजय प्लेस स्थित आयकर कार्यालय में पहली मंजिल पर विशेष कक्ष बनाया गया था, इसमें कारोबारियों ने देर रात तक रजिस्ट्रेशन कराए। पुरानी प्रापर्टी और पैन कार्ड की अनिवार्यता पर संशोधन के बाद उद्यमियों ने योजना को लेकर रिस्पांस दिखाना शुरू किया।

इस तरह देना होगा टैक्स
आय घोषणा योजना, 2016 को वित्त अधिनियम, 2016 के 9वें अध्याय में शामिल किया गया है जो 1 जून, 2016 से लागू हो गया है।
योजना के तहत पात्र व्यक्तियों द्वारा घोषित कर योग्य आय पर 30 प्रतिशत की दर से कर देना होगा। देय कर का 25 प्रतिशत कृषि कल्याण उपकर के रूप में तथा 25 प्रतिशत दंड के रूप में भुगतान करना होगा। इस प्रकार समग्र राशि घोषित आय का 45 प्रतिशत होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!