आगरालीक्स ..आगरा के एक डॉक्टर की महिला मित्र के परिवार की रार थाने पहुंच गई। डॉक्टर अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे, रात भर थाने में रहे, पुलिस के सामने एक दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
आगरा के थाना सिकंदरा में रात को एक महिला रोती हुई पहुंची, उन्होंने अपने भाई और भाभी पर मारपीट के आरोप लगाए, कुछ देर बाद ही भाई और भाभी भी आ गए। उन्होंने उन पर अपनी मां को अपने डॉक्टर मित्र के साथ मिलकर गलत इंजेक्शन देकर मारने के आरोप लगाकर मामला गर्मा दिया। यह मामला चल रही रहा था कि डॉक्टर अपने स्टाफ को लेकर थाने पहुंच गए। थाने में एक दूसरे पर आरोप लगाए और मामला बढता चला गया। पुलिस भी परिवार के मामले में बीच में बोलने से बचती रही। शनिवार शाम तक मामला चलता रहा, इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

आगरा में लायर्स कालोनी स्थित गणेश नगर निवासी डा. अनुराग शर्मा ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह अपने भाई अभिप्राय के साथ कार नगला रामबक्श स्थित अपनी कृषि भूमि को देखने गए थे। आरोप है कि वहां रनवीर यादव और उनके दो पुत्रों ने 15-20 लोगों साथ लाठी-डंडाें व सरियों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। इस दौरान सपा नेता जेपी यादव ने अपनी पिस्टल से कार पर फायरिंग कर दी। इससे वह बाल-बाल बच गये। वहीं, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जेपी यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि डॉक्टर अनुराग के पिता हरेंद्र सिंह और 4-5 अज्ञात लोग कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने आते ही मेरे भाई रवनीर को बुरी तरह पीटा। वह अपनी भूमि पर होटल निर्माण करा रहे थे। जेपी यादव ने बीच बचाव करने पर अपने साथ भी मारपीट करने और फायरिंग का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मसिंह ने बताया कि डा. अनुराग शर्मा ने तहरीर दी है। उसी आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
Leave a comment