आगरालीक्स …आगरा सहित यूपी में आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी, अद्धसरकारी, निजी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बाजार और मॉल खुले रहेंगे।आजादी का जश्न उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

हर साल 15 अगस्त पर ध्वजारोहण के लिए सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी कार्यालय, स्कूल कॉलेज में लोग और बच्चे जाते हैं लेकिन छुटटी रहती है। मगर, इस बार उत्तर प्रदेश में सभी कार्यालया, स्कूल, कॉलेजों के साथ बाजार मॉल खुले रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, आगरा सहित यूपी में 15 अगस्त को सभी सरकारी, अद्धसरकारी कार्यालय, बाजार, मॉल, कारखानों के साथ ही स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे। 75 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा।