आगरालीक्स…. आगरा में आज ड्राई डे है, शराब की दुकानें, बीयर बार, होटल एंड रेस्टोरेंट के बार बंद रहेंगे। जानें कब खुलेंगे.
आगरा लिकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल दुबे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष सरकार की ओर से ड्राई-डे घोषित किया जाता है। इस वर्ष भी इसी तरह के आदेश हैं, 15 अगस्त को आगरा की सभी देशी-विदेशी शराब और बीयर की दुकानें, ठेके और बार बंद हो जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर रहता है ड्राई-डे
इस अविधि के दौरान किसी तरह की शराब की बिक्री नहीं होगी। पंद्रह अगस्त के ड्राई-डे रहने पर अगले दिन 16 अगस्त को सामान्य की तरह दुकानें खुलेंगी। आबकारी विभाग ने भी शराब की दुकानों की बंदी के लिए सर्क्यूलर जारी करने की बात कही है।