Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ 7th Leaders Agra award 2018 in Agra
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

7th Leaders Agra award 2018 in Agra

137

आगरालीक्स… आगरा का नाम रोशन करने वालों को एक मंच पर अवार्ड से सम्मानित किया गया। चिकित्सा से लेकर राजनीति तक और व्यापार से लेकर खेलकूद, अभिनय, गीत-संगीत-लेखन कला तक युवा पीढ़ी की प्रेरणास्त्रोत बनीं विभूतियों को सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा की ओर से सम्मानित किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में यह सम्मान उन दिवंगत हस्तियों के नाम पर थे जो जिले की माटी में जन्म लेकर देश-विदेश में आगरा का नाम रोशन कर चिरस्मरणीय हो गईं। इसके अलावा शहर की छह युवा प्रतिभाओं को प्रेरणास्त्रोत अवाॅर्ड भी प्रदान किए गए।


लीडर्स आगरा एवं तपन ग्रुप की ओर से सातवां लीडर्स आगरा अवाॅर्ड समारोह-2018 दोपहर दो बजे से सूरसदन प्रेक्षाग्रह में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एसपी सिंह बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सम्मान समारोह से नवयुवकों-युवतियों को आगे बढ़ने और देश, राज्य, शहर के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मान हमेशा त्याग-तपस्या, साधना, गुरू, इष्ट, पूर्वज को मिलता है। वहीं आज लीडर्स आगरा द्वारा दिए गए इस सम्मान का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह सम्मान अपने घर में मिला है। जब तक घर में सम्मान न मिले, सारे सम्मान अधूरे लगते हैं। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि सम्मान हमारे जीवन की मेहनत का एक प्रतिबिंद होता है। आप भले ही दुनिया भर में सम्मान पाकर आए हों, आपके घर की दीवारें छोटी पड़ गई हों, लेकिन अपने घर, अपने शहर में मिला सम्मान हमें अभी चलते रहने की प्रेरणा देता है। वहीं सम्मान पाने वाली विभूतियों ने कहा कि यह क्षण ऐसे है, जैसे आगरा की धरती पर जन्म लेना सफल हो गया है। उन्होंने कहा कि जो सम्मान आज घर में मिला है, वह अनमोल है। उनके लिए जो भी संभव होगा वह आगे भी इस शहर के लिए करते रहेंगे। सम्मान मन को भारी कर देने वाला लम्हा होता है। सभी सम्मानों से बड़ा सम्मान महसूस हुआ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक रामप्रताप सिंह चैहान, भाजपा ब्रज क्षेत्र कीं महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता चैहान, डा. ज्ञान प्रकाश, डा. अनूप खरे, डा. जेएन टंडन, डा. बीके अग्रवाल, अनुष्का चाहर, रचना श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, लखनउ के वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी जी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज जी, अनीता शर्मा, उदयवीर सिंह, दिवाकर तिवारी, आरके जैन, प्रीति सिंह, अभिलाषा राघव, गोपाल गुरू, मनोज गोयल, उमेश जैन नाॅटी, उल्लास दौनेरिया, कमलकांत उप्पल, भारत भूषण जी, राजीव रत्न जी, विवेक भारद्वाज, राम टंडन, डा. महेश शर्मा,, रजत अस्थाना आदि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं आगरा की विभूतियों को सम्मानित करने, उनका हौसला बढ़ाने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लीडर्स आगरा के प्रयासों की भरसक सराहना की।


तपन ग्रुप के सुरेश चंद गर्ग ने कहा कि आज जहां भौतिक वस्तुओं का मूल्य बढ़ता जा रहा है, वहीं यह सम्मान समारोह दर्शाता है कि अच्छे कार्यों की कीमत भी कम नहीं हुई है। संस्था के संरक्षक नजीर अहमद ने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करने पर गर्व है जो केवल विभिन्न क्षेत्रों में शहर को नई पहचान दिला रहे हैं। संरक्षक डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि जब तक हम किसी के बेहतरीन काम पर उसकी पीठ नहीं थपथपाते तब तक अच्छा काम करने वाले का हौसला भी दोगुना नहीं होता। लीडर्स आगरा का यह प्रयास निश्चित ही इन सभी लोगों को और हमारी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डा. पार्थ सारथी शर्मा ने कहा कि यह सम्मान जिन लोगों को भी दिए गए हैं वे समाज, संस्कृति, साहित्य, राजनीति, खेलकूद, अभिनय, गीत-संगीत, कला की सुगंध हैं। महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन ने कहा कि लीडर्स आगरा पिछले कई वर्षों से साहित्य, समाज, संस्कृति, कला, अभिनय, राजनीति, खेलकूद आदि से जुडे़ लोगों को सम्मानित करती रही है। यह भी एक पड़ाव है, सफर अभी और लम्बा है। प्रोजेक्ट चेयरमैन वंदना सिंह ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ओमप्रकाश मेड़तवाल, अंजलि गुप्ता, राहुल जैन, धीरज जैन, हेमा जैन, ऋतुराज दुबे, पिंकी सविता, रोबिन जैन, सुधीर शर्मा आदि मौजूद थे।

इन्हें मिले सम्मान

अशु मित्तल
विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर निम्न आयवर्ग लोगों की सेवा कर समाजसेवी के रूप में नए आयाम स्थापित करने पर अशु मित्तल को समाजसेवा क्षेत्र में स्वरूप चंद जैन मैमोरियल अवाॅर्ड।

योगेंद्र सिंह चौहान
राजनैतिक मूल्यों की सही पहचान बताने वाले एवं आदर्श राजनैतिक व्यक्तित्व के धनी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चैहान को महादेव टंडन मैमोरियल अवार्ड।

डा. मधुसूदन अग्रवाल
देश के ख्याति प्राप्त यूरोलाॅजिस्ट, यूरोलाॅजिकल सोसायटी आॅफ इंडिया के प्रेसीडेंट इलेक्ट और इस क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में माहिर डा. मधुसूदन अग्रवाल को डा. प्रभा मल्होत्रा मैमोरियल अवाॅर्ड।

राकेश आर्या
सम्प्रति में दूरदर्शन न्यूज, दिल्ली के कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्य करने के अलावा भारत सरकार की विभिन्न कमेटियों में मनोनीत रहने के साथ ही दूरदर्शन में एक्सपर्ट एडवाइजरी के भूमिका निभाने वाले राकेश आर्या को पत्रकारिता के क्षेत्र में लखमी चंद जैन मैमोरियल अवाॅर्ड।

पूनम यादव
भारतीय क्रिकेट टीम में रहकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अलग मुकाम हासिल करने वालीं महिला क्रिकेटर पूनम यादव को प्राइड आॅफ आगरा क्षेत्र में निर्मल कुमार जैन मैमोरियल अवाॅर्ड।

आशीष जैन एवं अंकित जैन
आगरा के प्रमुख निर्यातक संजय जैन के सुपुत्र आशीष जैन एवं अंकित जैन अपनी काबलियत के दम पर अपने पारिवारिक व्यवसाय को शिखर तक पहुंचाया और विश्व में पहचान दिलाई। उन्हें व्यापार के क्षेत्र में लाला दाउदयाल अग्रवाल मैमोरियल अवाॅर्ड।

इन्हें मिले प्रेरणास्त्रोत अवाॅर्ड

चंचल उपाध्याय
युवा गायक चंचल उपाध्याय को सांस्कृतिक क्षेत्र में राजेंद्र रघुवंशी प्रेरणास्त्रोत मैमोरियल अवाॅर्ड।

अयान राघव
महज 10 वर्ष की आयु में डिजाइनिंग और पेंटिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले अयान राघव को सांस्कृतिक क्षेत्र में राजेंद्र रघुवंशी मैमोरियल प्रेरणास्त्रोत अवाॅर्ड।

मनीष शर्मा
प्रख्यात सांई भजलन गायक एवं खुद दिव्यांग होते हुए भी दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों की व्यवस्था कराने वाले मनीष शर्मा को गौरी शंकर मेड़तवाल प्रेरणास्त्रोत मैमोरियल अवाॅर्ड।

रिद्म गर्ग
इटली में आयरन मैन का विश्व खिताब जीतकर रिद्म गर्ग ने आगरा का नाम विश्व पटल पर पहुंचाया। उन्हें खेलकूद के क्षेत्र में विपिन गोयल प्रेरणास्त्रोत मैमोरियल अवाॅर्ड।

अजय जैन
मंत्री मंडल सचिवालय में सहायक क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में चयनित होकर वर्ष 2003 में संसद की सुरक्षा व्यवस्था में सहायक सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत अजय जैन को सरकारी क्षेत्र में वैद्य चंपाराम जैन प्रेरणास्त्रोत मैमोरियल अवाॅर्ड।

डा. पूर्ति चतुर्वेदी
अनूपमंत्रम संस्था के माध्यम से उत्तर पूर्वी राज्यों की शोषित बालिकाओं को शिक्षित कर रहीं, बाॅटनी के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि से विभूषित आगरा यूनिवर्सिटी में लेक्चरार डा. पूर्ति चतुर्वेदी को अमरनाथ जैन प्रेरणास्त्रोत मैमोरियल अवाॅर्ड।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!