Karva Chauth Special on Agraleaks: Post a beautiful message and
8 poets and litterateurs of Agra got the honor in the Patotsav Brajbhasha ceremony…#agranews
आगरालीक्स…श्रीनाथद्वारा के पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में छाए आगरा के कवि-साहित्यकार, आगरा के आठ कवि-साहित्यकारों को मिला सम्मान..
- डॉ. प्रभा व संजय को हिंदी साहित्य मनीषी तो डॉ. युवराज, कुमार ललित और नूतन को मिली हिंदी काव्य मनीषी की उपाधि
- वरिष्ठ गीतकार शिव सागर और युवा कवि नारायण भदौरिया नवल को मिले 2100 रुपए की राशि वाले स्मृति सम्मान
वर्ष 1937 से कार्यरत भारतवर्ष की विख्यात साहित्यिक संस्था ‘साहित्य मंडल’ द्वारा श्रीनाथद्वारा के श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में आगरा के आठ कवि- साहित्यकारों को विशिष्ट सम्मान मिला। वरिष्ठ महिला साहित्यकार डॉ. प्रभा गुप्ता और संजय गुप्त को हिंदी साहित्य मनीषी तथा आरबीएस कॉलेज में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. युवराज सिंह ‘युवा’, कुमार ललित श्रीमती नूतन अग्रवाल ‘ज्योति’ को हिंदी काव्य मनीषी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठ गीतकार शिव सागर शर्मा को 2100 रुपए राशि का ठाकुर राधा कृष्ण धाकरे स्मृति सम्मान-2022 और बाह के युवा गीतकार नारायण भदौरिया ‘नवल’ को 2100 रुपए राशि का पंडित विश्वंभर दयाल दौनेरिया स्मृति सम्मान-2022 प्रदान किया गया।
समारोह के समापन पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सभी सम्मानित कवियों के साथ-साथ आगरा की ख्याति लब्ध कोकिल कंठी कवयित्री डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा ने गीतों की रसधारा से सब को भावविभोर कर दिया। समारोह का संचालन साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने किया। इस दौरान देशभर के 80 से अधिक जाने-माने साहित्यकार उपस्थित रहे।