आगरालीक्स.. आगरा में आठ साल के बालक को किडनैप करने के बाद हत्या, इकलौटे बेटे की हत्या से मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के एत्मादपुर के धौर्रा में किसान रघुनाथ सिंह यादव का इकलौता आठ साल का बेटा उपदेश घर के बाहर खेल रहा था, वह गायब हो गया, परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह पडोस में रहने वाले रूसी की पत्नी भैंसों के बाड़े में भूसा निकाल रही थीं, भूसें में बालक का शव देखकर चीख निकल पडी। रघुनाथ और स्थानीय लोग पहुंच गए, आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया, कई थानों का पुलिस फोर्स बुला लिया गया।
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार को उपदेश के गायब होने पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शक जताया था लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों ने भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह चौहान से संपर्क किया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद भी पुलिस ने बालक की तलाश नहीं की।