आगरालीक्स.. आगरा में नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों के लिए मार्गदर्शन के लिए 21 सितंबर से स्कूल नहीं खुलेंगे, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने आदेश जारी किए हैं कि सितंबर में कोरोना का कहर देखने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा, अभी स्कूल में शिक्षक और कर्मचारी आ सकेंगे लेकिन छात्रों के स्कूल जाने पर रोक है।
देश भर में 21 सितंबर से नौंवी से लेकर 12 वीं तक के छात्रों के लिए शिक्षकों से मार्ग दर्शन के लिए स्कूल खुल जाएंगे। इसके साथ ही टेक्नीकल, मेडिकल संस्थान और कॉलेजों में पीजी के छात्र और रिसर्च स्कॉलर जा सकेंगे।
परिजनों को देनी होगी सहमति
नौवीं से 12 वीं तक की कक्षा के छात्रों को मार्गदर्शन के लिए कॉलेज में जाने के लिए अपने परिजन की लिखित में सहमति देनी होगी। इसके साथ ही मास्क अनिवार्य होगा, साबुन से हाथ धोने होंगे। छह फीट के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।