आगरालीक्स… आगरा में 83 घंटे के लॉकडाउन में घर से बाहर निकल रहे लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। जुर्माना वसूला जा रहा है। पहले दिन पुलिस ने सख्ती की।
आगरा में शुक्रवार रात आठ बजे लॉकडाउन लगा दिया गया था, यह मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा। इस दौरान बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। लोगों से घर पर ही रहने के लिए कहा जा रहा है, जिससे कोरोना की चेन को ब्रेक किया जा सके।
पुलिस की सख्ती, घर में ही रहने की अपील
कोरोना के केस तेजी से बढने के साथ कोरोना की नई चेन बन रही हैं, इसे लेकर सख्ती की गई है। बाहर निकलने वालों से घर में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। बेवजह बाहर निकलने वालों से कहा जा रहा है कि वे घर पर ही रहें। बाहर न निकलें।
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति
लॉकडाउन में मेडिकल स्टोर खुले हुए हैं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। औद्योगिक ईकाईयों में काम करने वाले कर्मचारियों को आने जाने की छूट है।