आगरालीक्स… आगरा में शू एक्सपोटर्स की संस्था एफमेक द्वारा 250 बेड का अस्पताल शुरू किया जा रहा है। इसमें काम करने के लिए हेल्थ वर्कर को कल दो मई को ट्रेनिंग दी जाएगी। शाम पांच बजे आगरा ट्रेड सेंटर सींगना में हेल्थ वर्कर पहुंच सकते हैं, वहां ट्रेनिंग दी जाएगी।
आगरा में कोरोना के केस बढने के बाद मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त बेड का इंतजाम कर लिया गया है। एसएन मेडिकल कालेज में बेड की संख्या 220 से बढाकर 315 कर दी गई है। इसके साथ ही एफमेक और आईएमए के सहयोग से आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में 250 बेड का अस्पताल शुरू किया जा रहा है। 5 सीएचसी पर 150 बेड का इंतजाम करने के प्रयास में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है, 100 अतिरिक्त बेड का भी इंतजाम किया जा रहा है।
अफ़मेक ट्रस्ट द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर सिंघना में अस्थायी अस्पताल बनाया जा रहा ५ तारीख़ से शुरू होना संभावित है .. युवा और युवतियों को हेल्थ workers की ट्रेनिंग दी जायेगी जो बाद में भी उनके जीविका का साधन बन सकती है ..आने वाले समय में सबसे अधिक जॉब हेल्थ सेक्टर में ही हैं .
कल शाम ५ बजे आगरा ट्रेड सेंटर इच्छुक एवं साहसिक युवक युवतियाँ भाग ले सकती हैं .