आगरालीक्स..दिल्ली विश्वविद्यालय ने 251 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है.जानिए कैसे करे आवेदन
भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अपनी अधिकारिक वैबसाइट पर विभिन्न विषयों के लिए सहायक प्रोफेसरों की 251 रिक्तियों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है.जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वह, डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2021 है.उम्मीदवारों का चयन एक चयन समिति द्वारा किया जाएगा जो सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर, यानी स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी, नेट के साथ जेआरएफ, नेट, और शिक्षण या पद के आधार पर शॉर्टलिस्ट करेगा. मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.
योग्यता
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री, संबंधित विषय में पीएचडी, और यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेट पास होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री, संबंधित विषय में पीएचडी, और यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेट पास होना चाहिए।