आगरालीक्स….. आगरा के कान्वेंट और मिशनरी स्कूल में आपकी दो बेटी पढ़ रही हैं तो एक की ही फीस देनी होगी, एक छात्रा की फीस माफ की जाएगी, जानिए क्या की गई है व्यवस्था.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को घोषणा की है कि निजी स्कूल में दो बहनें पढ़ रही हैं तो स्कूल एक की ही फीस लें, दूसरी की फीस माफ कर दें। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों ने अपील की है कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए वे एक छात्रा की ही फीस लें, साथ ही स्कूल ऐसा नहीं करते हैं तो भी दो बहनें एक ही स्कूल में पढ़ रहीं हैं तो उसमें से एक की ही फीस देनी होगी।
एक छात्रा की सरकार देगी टयूशन फीस
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि निजी स्कूल संचालक स्कूल में पढ़ने वाली दो बहनों में से एक की फीस माफ नहीं करते हैं तो उसमें से एक छात्रा की टयूशन फीस सरकार देगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसी छात्राओं की सूची तैयार करें और स्कूल एक छात्रा की फीस माफ नहीं करते हैं तो सरकार द्वारा एक छात्रा की टयूशन फीस दी जाए।

छात्राओं के लिए स्नातक तक शिक्षा फ्री
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में छात्राओं के लिए स्नातक तक की शिक्षा फ्री है। सरकारी स्कूलों में छात्राओं को फ्री शिक्षा दी जा रही है। जिससे छात्राओं को पढ़ाई में कोई समस्या न आए और उच्च शिक्षा ले सकें। छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करें, इस पर भी जोर दिया जा रहा है।