Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra not in First list of 20 smart cities
बिगलीक्स

Agra not in First list of 20 smart cities

164

city
आगरालीक्स
 ……..स्मार्ट सिटी के लिए पहले चरण में वि​कसित किए जाने वाले शहरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए आगरा में बडे स्तर पर कैंपेन चला था, लेकिन आगरा 20 शहरों की सूची में नहीं है। गुरुवार को जारी हुई सूची में पहले स्थान पर भुवनेश्वर, दूसरे पर पुणे, तीसरे पर जयपुर, चौथे पर कोच्चि और पांचवें पर अहमदाबाद का नाम शामिल है। वेंकैया नायडु ने इस सूची की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले दो चरणों में 40-40 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सभी शहरों में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 

 

यह है 20 स्मार्ट सिटीज की सूची
1. भुवनेश्वर
2. पुणे
3. जयपुर
4. सूरत
5. कोच्चि
6. अहमदाबाद
7. जबलपुर
8. विशाखापट्नम
9. सोलापुर
10. दावणगेरे
11. इंदौर
12. नई दिल्ली
13. कोयंबटूर
14. काकीनाडा
15. बेलगाम
16. उदयपुर
17. गुवाहाटी
18. चेन्नई
19. लुधियाना
20. भोपाल
स्मार्ट सिटी में क्या होगा
क्वालिटी लाइफ – स्मार्ट सिटी बनाने का मकसद है कि वहां रहने वाले हर व्यक्ति को क्वालिटी लाइफ मिले। उनके पास रहने के लिए किफायती घर, इंफ्रास्ट्रक्चर, चौबीस घंटे पानी व बिजली, एजुकेशन, सिक्योरिटी, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, आस पास के इलाकों से अच्छी और तेज कनेक्टिविटी और स्कूल व हॉस्पिटल की सुविधा मिल सके।
इन्वेस्टमेंट – स्मार्ट सिटी में मौजूद ह्यूमन रिसोर्स और नेचुरल रिसोर्स के मुताबिक पूरा निवेश आए। बड़ी कंपनियों को वहां अपनी इंडस्ट्री लगाने के लिए सुविधाएं और सहूलियत मिल सके और उन पर टैक्स का ज्यादा बोझ न हो।
रोजगार – स्मार्ट सिटी में रोजगार के अच्छे अवसर मिलें और वहां रहने वाले लोगों को आमदनी के लिए उस इलाके से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े।
यह होंगे फायदे
ट्रांसपोर्ट
ट्रांसपोर्ट के लिहाज से स्मार्ट सिटी में एक जगह से दूसरी जगह जाने में ट्रैवल टाइम 45 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा। इसके अलावा न्यूनतम 2 मीटर चौड़ा फुटपाथ होंगे और रिहाइशी इलाकों से 800 मीटर की दूरी या 10 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पर बस या मेट्रो की सुविधा होगी।
रिहाइश
95 फीसदी रिहाइशी इलाकों में 400 मीटर से भी कम दूरी पर स्कूल, पार्क और रीक्रिएशन पार्क मौजूद होंगे। 20 फीसदी मकान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए और कम से कम 30 फीसदी रिहाइशी और कमर्शियल इलाके बस या मेट्रो स्टेशन से 800 मीटर की दूरी के दायरे में होंगे।
बिजली पानी
स्मार्ट सिटीज में चौबीस घंटे बिजली पानी मिल सकेगा। इसके अलावा 100 फीसदी घरों में बिजली के कनेक्शन होंगे और सारे कनेक्शन में मीटर लगे होंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटीज में कोई बिजली-पानी की चोरी भी नहीं कर सकेगा और प्रति व्यक्ति कम से कम 135 लीटर पानी दिया जाएगा।
वाईफाई
स्मार्ट सिटीज में 100 फीसदी घरों तक वाईफाई कनेक्टिविटी होगी और 100 एमबीपीसी की स्पीड पर वाईफाई मिलेगा।
स्वास्थ
स्मार्ट सिटी में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम 30 मिनट से ज्यादा नहीं हागा। हर 15 हजार लोगों पर एक डिस्पेंसरी, एक लाख की आबादी पर 30 बिस्तरों वाला छोटा अस्पताल, 80 बिस्तरों वाला मीडियम अस्पताल और 200 बिस्तरों वाला बड़ा अस्पताल होगा। इसके अलावा हर 50 हजार लोगों पर एक डायग्नॉस्टिक सेंटर होगा।
शिक्षा
स्मार्ट सिटीज में 15 फीसदी इलाका एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के लिए होगा। हर 2500 लोगों पर एक प्री-प्राइमरी, हर 5000 लोगों पर एक प्राइमरी, हर 7500 लोगों पर एक सीनियर सेकंडरी और हर 1 लाख की आबादी पर पहली से 12वीं क्लास तक का एक इंटिग्रेटेड स्कूल होगा। इसके अलावा सवा लाख की आबादी पर एक कॉलेज होगा, 10 लाख की आबादी पर एक यूनिवर्सिटी, एक इंजीनियरिंग कॉलेज, एक मेडिकल कॉलेज, एक प्रोफेशनल कॉलेज और एक पैरामेडिकल कॉलेज होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!