आगरालीक्स…(7 October 2021 Agra News) आगरा की फतेहाबाद तहसील में लगातार 10 दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन. तहसील में कार्य बंद कर हो रहा प्रदर्शन. तहसीलदार पर लगाए हैं आरोप
आगरा की फतेहाबाद तहसील में पिछले 10 दिन से अधिवक्ता संघ फतेहाबाद की ओर से अधिवक्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. यही नहीं तहसील में चार दिन से अधिवक्ताओं द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है. गुरुवार को धरने के 10वें दिन भी तहसील फतेहाबाद में सभी कार्य बंद रहे. अधिवक्तागणों ने तहसील खेरागढ़, बाह, एत्मादपुर व किरावली के अधिवक्तओं द्वारा तहसील फतेहाबाद में चल रहे धरने का समर्थन किया है. आज धरने पर दिनेश चंद्र पाठक, सुभाष चंद्र शर्मा, जगदीश धाकरे, ज्ञानदेव धाकरे, जयपाल यादव, एदल सिंह प्रजापति, हरी सिंह अनेरिया, दिनेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता उपस्थित रहे. अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर अनुचित कार्य किए गए हैं. उनके स्थानांतरण के लिए ही ये धरना प्रदर्शन चल रहा है. जब तक उनका स्थानांतरण नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा और अधिवक्ता न्याय कार्य से विरत रहेंगे. यह जानकारी अधिवक्ता संघ फतेहाबाद के अध्यक्ष धर्मसिंह राजपूत ने दी.