नईदिल्लीलीक्स (10th October 2021)… नवरात्रि में ही लांच होने जा रहा है बीएमडब्यूल का नया स्कूटर. जानिए कीमत.
12 अक्टूबर को होगा लांच
जर्मन की वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू का प्रीमियम स्कूटर मंगलवार 12 अक्टूबर को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लांच होने जा रहा है। इसकी कीमत पांच से सात लाख रुपये होने का अनुमान है।

एक लाख रुपये टोकन मनी
बीएमडब्ल्यू मोटररॉड इंडिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी मैक्सी स्कूटर की बुकिंग पहले से चल रही है। एक लाख रुपये की टोकन राशि के साथ इस प्रीमियम स्कूटर की प्री बुकिंग करा सकते हैं।
इस स्कूटर का भारतीय बाजार में मुकाबला सुजुकी बगैमैन स्ट्रीट और अप्रिलिया एसएम्सआर 160 से होने वाला है। इसके मुकाबले के लिए होंडा भी जल्द फोर्सा 350 को जल्द भारतीय बाजार में उतार सकता है।